jhankar
ब्रेकिंग
धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री  हरदा में दीपावली पर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलेंगे दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को होगा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हंडिया : जय किशन धनगर बने अखिल भारतीय पाल महासभा के हरदा जिलाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,, MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

7th Pay Commission : दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की हुई मौज, DA के साथ में मिलेगा 3 महीने के एरियर

7th Pay Commission : दशहरे से पहले कर्मचरियों को काफी बड़़ी सौगात मिलने वाली है। आपको बता दें इस समय करोड़ों कर्मचारियों को डीए यानि कि महंगाई भत्ते में इजाफे का बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ सालों के पैटर्न को देखें तो केंद्र सरकार के द्वारा डीए में इजाफा दशहरे से पहले कर दिया जाता है। सरकार के द्वारा डीए में बढ़ोतरी होन तके बाद कर्मचारियों की चांदी ही चांदी होगी।

7th Pay Commission डीए में कितना होगा इजाफा

जानकारी के लिए बता दें साल की दूसरी छमाही के लिए 3 फीसदी के डीए में इजाफा करने की उम्मीद जताई जा रही है। इस इजाफे के बाद कर्मचारियों को 45 फीसदी का डीए मिलने जा रहा है। इसी प्रकार, पेंशनर्स के डीए राहत यानि कि डीआर में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं बता दें डीए हर साल श्रम ब्यूरो के द्वारा जारी CPI-IW के आधार पर तय किया जाता है।

- Install Android App -

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 3 महीने का एरियर

वहीं यदि सरकार दशहरे तक डीए में इजाफा करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर देता है तो इस साल 24 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में नया इजाफा इस जुलाई से लागू किया जाएगा। इस हिसाब से जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों के बाकी डीए का लाभ भी मिलेगा। वहीं पिछले पैटर्न पर नजर डालें तो केंद्र सरकार बाकी डीए का भुगतान अक्टूबर की बढ़ी सैली के साथ में करेगा।

यहां ये कहा जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर में जो भी बढ़ी सैलरी मिलेगी इसमें जुलाई, अगस्त और सितंबर का बाकी भी शामिल किया होगा। बता दें 7वें वेतन आयोग के आधार पर साल में 2 बार ही डीए में इजाफा किया जाता है। ये इजाफा छमाही आधार पर लागू होता है।