jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

PM Kisan Yojana : किसानों की इनकम होगी दुगुनी, सरकार ने शुरु की नई योजना, जानें फटाफट

PM Kisan Yojana : देश के किसानों की इनकम को दोगुना करने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार के द्वारा काफी सारी महत्वकांक्षी योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। जिसमें पीएम किसान योजना को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया जा रहा है।

PM Kisan Yojana

ऐसे सरकार ने किसानों को एक और बड़ी खुशखबरी दे दी है। दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने इसको लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। कृषि मंत्री ने किसान ऋण पोर्टल (Kisan Rin Portal) और घर-घर केसीसी (Kisan Credit Card) अभियान के शुभारंभ के समय कहा कि सरकार KCC लोन पर तकरीबन 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

केसीसी योजना को करेगी री लॉन्च

- Install Android App -

इसको लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 3 लाख रुपये का लोन देने के लिए KCC स्कीम को रीलॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने ये भी कहा कि पीएम फसल बीमा स्कीम के तहत 29 हजार करोड़ रुपये के प्रीमियम के मुकाबले तकरीबन 1.41 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इस कार्यक्रम में क्रेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी आयी थी। इसकी साथ में किसान कल्याण राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और श्री कैलाश चौधरी भी रहे थे।

घर-घर जाकर होगा केसीसी अभियान

बता दें KCC के तहत सब्सिडी वाले लोन को पाने के लिए किसान लोन पोर्टल पेश किया गया है। वहीं घर-घर जाकर KCC अभियान और मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम पोर्टल का भी मैनुअल पेश किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, किसान रिन प्लेटफॉर्म किसान डेटा, लोन की स्पेशिलिटी और ब्याज में छूट आदि के दावों में व्यापकता देता है।

PM Kisan Yojana होंगे 7.35 करोड़ KCC खाते

अब बयान के अनुसार, 30 मार्च तक तकरीबन 7.35 करोड़ KCC खाते हैं। इन खातों पर अभी लोन की स्वीकृति लिमिट 8.85 लाख करोड़ रुपये है। वहीं डेटा के अनुसार, सराकर ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-अगस्त के समय रियायती ब्याज दर पर 6,573.50 करोड़ रुपये का एग्रीकल्चर लोन दिया गया है। अब केसीसी के लाभ को और किसानों तक पहुंचाने कि लिए पीएम किसान के डाटा से उन किसानों तक जाएंगी जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है।