jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

इंदौर में हेलमेट अभियान, पहले दिन 848 के बने चालान

इंदौर। इंदौर में कल से शुरू हुए हेलमेट को लेकर अभियान में यातायात पुलिस ने पहले ही दिन 848 पर चालानी कार्रवाई कर दी है। यातायात पुलिस आज और इस मामले में ढील बरतेगी, लेकिन कल से हेलमेट को लेकर सख्ती बढ़ जाएगी। आज एक यातायात जागरूकता रथ की भी शुरुआत होने जा रही है।

- Install Android App -

कल पहले दिन गीता भवन, तेजाजी नगर, रेडिसन, विजयनगर, टावर चौराहा, महू नाका, चाणक्यपुरी और कालानी नगर में टीमों ने चालानी कार्रवाई करते हुए 848 के चालान बनाए हैं, जबकि आईटीएमएस कैमरों ने बिना हेलमेट के 3246 को कैद किया है। अधिकारियों के मुताबिक आज और हेलमेट के मामले में ढील बरती जाएगी और लोगों को समझाइश देंगे, लेकिन कल से बिना हेलमेट वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसी कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस का प्रयास चौराहों पर हेलमेट वितरण का भी है।

अगले एक महीने रथ से प्रचार
डीसीपी यातायात आनंद कलादगी ने बताया कि यातायात संबंधी जागरूकता के लिए एक रथ भी तैयार करवाया गया है, जिसमें एलईडी के माध्यम से यातायात जागरूकता संबंधी स्लोगन, गाने, रील्स और वीडियो का प्रचार किया जाएगा। ये रथ अगले एक महीने शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रचार-प्रसार करेगा। आज दोपहर डेढ़ बजे इस रथ को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह हरी झंडी दिखाकर पलासिया पुलिस कंट्रोल रूम से रवाना करेंगे।