jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

धार जिले में मुस्लिम युवती ने प्यार के लिए अपनाया सनातन धर्म, रचाई शादी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करते हुए सनातन धर्म अपना लिया और पूरे रीति-रिवाजों के साथ उसके संग विवाह के बंधन में बंध गई। प्यार के लिए धर्म की बेड़ियों को तोड़ने वाली इस युवती का नाम रुखसार है, जो कि धार जिले के धरमपुरी की रहने वाली है, उसने खंडवा के उन्हेल में रहने वाले विशाल राजपूत को अपना जीवनसाथी बनाया। इन दोनों ने खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आकर शादी की। जहां शादी के बाद रुखसार को वंशिका का नया नाम दिया गया। खास बात यह है कि 27 नवंबर को रुखसार का निकाह होने वाला था, लेकिन विशाल से शादी के लिए उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाने का फैसला किया।

वंशिका उर्फ रुखसार ने बताया कि उसे शुरू से सनातन धर्म पसंद है, क्योंकि यहां पर लड़कियों का सम्मान किया जाता है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए उसने कहा ‘मेरा नाम रुखसार है, मैंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म में प्रवेश करते हुए विशाल से शादी की है। मुझे ये धर्म अच्छा लगता था, इसलिए मैंने इस धर्म में शादी की है।’ रुखसार ने बताया कि उसे बचपन से सनातन धर्म में रुचि थी। इसलिए वह घर में बिंदी लगाती और साड़ी पहनती थी। यहां तक कि नवरात्रि में माता जी के दर्शन करने भी जाती थी।

- Install Android App -

वंशिका ने आगे कहा, ‘मुझे अपने धर्म में तो रहना ही नहीं था, इसलिए मैंने यह धर्म अपनाया है। इस धर्म में बहुत कुछ है, यहां लड़कियों को मान्यता दी जाती है, उन्हें देवी का रूप माना जाता है। मेरा निकाह 27 तारीख को होने वाला था, लेकिन मैंने उनको छोड़कर आज हरिहर मिलन था तो इनसे शादी की है।’

विशाल से पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए वंशिका उर्फ रुखसार ने कहा कि विशाल से मेरी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद हमारी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। वंशिका ने कहा, मैंने इनसे शादी का फैसला इसलिए किया क्योंकि मुझे इनका धर्म अच्छा लगा। इस धर्म और जाति के लोग महिला का सम्मान करते हैं, यहां उन्हें देवी जैसा माना जाता है। इसलिए मैंने बिना किसी डर और दबाव के सनातन धर्म अपनाया है। अब पति के साथ रहूंगी, यह मेरे लिए योग्य हैं और ये मेरा पूरा साथ देंगे और मरते दम तक मेरा साथ देंगे। उनके परिवार को मुझसे कोई परेशानी नहीं है।’