jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

बड़ा हादसा : नाले में गिरी कार में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

हादसा तेज रफ्तार कार के पुलिया से टकराने के बाद हुआ

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ रोड पर गुरुवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में व्यापारी परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। हादसा तेज रफ्तार कार के पुलिया से टकराने के बाद हुआ। कार पुलिया से टकराकर पलट गई, जिसके बाद कार में आग लगी और व्यापारी परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। इस हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट़्वीट कर शोक जताया है।

घटना दरमियानी रात करीब डेढ़-दो बजे के बीच की है। बताया गया कि खैरागढ़ के गोलबाजार में रहने वाले सुभाष कोचर कार में पत्नी कांति कोचर और तीन बेटियों भावना कोचर, वृद्धि कोचर व पूजा कोचर के साथ बालोद में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी खैरागढ़ के रास्ते में ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के सिंगारपुर-गोपालपुर के पास कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। इसके चलते व्यापारी परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। रात में हवा-तूफान भी चल रहा था।

- Install Android App -

इस बीच किसी ग्रामीण हादसे को देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही खैरागढ़ एसडीओपी और ठेलकाडीह पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। एएसपी संजय महादेवा ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा लगता है तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई होगी।

फारेसिंक टीम भी पहुंची

दर्दनाक हादसे की सूचना के बाद शुक्रवार सुबह से फारेसिंक टीम भी घटना स्थल पहुंच गई है। टीम घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुभाष कोचर खैरागढ़ के बड़े व्यापारी थे। खैरागढ़ में उनका साइकिल का बड़ा शोरूम है। उनकी बेटियों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई गई है। इधर हादसे की खबर के बाद खैरागढ़ के व्यापारियों में शोक का माहौल है। व्यापारियों ने नगर के सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखने कहा है।