ब्रेकिंग
मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ... Harda BIG news: लोगों के ऊपर गंदगी डालकर पैसे लूटने वाले नायडू गैंग का मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी ना... कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज! हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर ... नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम की गला घोंट की हत्या: परिजनो को मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की आशंका पाकिस्तान भारत के हमले से बने घाव से उभर नही पा रहा:   बिलोचिस्तान में उठ रही स्वतंत्रता की मांग भारतीय मूल की अनीता आनंद बनी कनाडा की विदेश मंत्री!  खिरकिया: पंचायत सचिव की छत से गिरने से हुई मौत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना, नपा नेता प्रतिपक्ष को पड़ा भारी, सिटी कोतवाल... प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते कल आयेंगे 1250 रूपये: गुरूवार को CM मोहन यादव सीधी से जारी करेंगे योज...

LOVE मैरिज और अफेयर का शक : पति के मोबाइल में आ रहे थे रॉन्ग नंबर, गुस्से से आग बबूला पत्नी ने लगा ली आग, बचाने के फेर में पति भी झुलसा

पत्नी को ऐसा संदेह था कि किसी से अफेयर है इसलिए कॉल आ रहे हैं

कोरबा। मोबाइल पर अज्ञात नंबर से आने वाले कॉल को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं और इसे लेकर संदेह भी किया जा सकता है। प्रेम विवाह करने वाली पूजा ने इस बात को लेकर पति सूरजभान से विवाद किया। कुछ घंटे बाद कमरे को बंद कर खुद को आग लगा ली। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। पीड़िता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

- Install Android App -

इस मामले में पति-पत्नी का यह दूसरा विवाह है। 4 वर्ष पहले सूरजभान ने पूजा से विवाह किया था। बताया गया कि 1 दिन पहले उसके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। यहां से ही समस्या शुरू हुई। पत्नी को ऐसा संदेह था कि किसी से अफेयर है इसलिए कॉल आ रहे हैं।

सूरजभान ने बताया कि संदेह दूर करने के लिए वह अपना फोन घर पर ही छोड़ कर चला गया। कुछ घंटे बाद उसे पत्नी ने ही घर आने को कहा। उसके आने से कुछ देर पहले पहले कमरे में आग लगा ली। दरवाजा तोड़कर सूरजभान ने उसे बचाया। इस दौरान उसके हाथ जल गए।

आनन-फानन में पीड़िता को कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग 70 प्रतिशत जलि पूजा का उपचार यहां बर्न यूनिट में चल रहा है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है।