jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

बार बार पैसा मांगकर परेशान कर रहा था बच्चा, पुलिस कर्मी ने कर दी हत्या

हत्या के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, बाेला-मानसिक रूप से बीमार हूं, इलाज भी चल रहा है

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार ग्वालियर/दतिया। दतिया से अपह्रत आठ वर्षीय मयंक सेन की हत्या के मामले में दतिया पुलिस ने पीटीएस तिघरा में सिपाही रवि शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने कबूल किया कि वीआइपी ड्यूटी के दौरान बच्चा पैसा मांगकर उसे परेशान कर रहा था, जिससे परेशान हाेकर उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे के शव को कार में डालकर ग्वालियर लाया और साइंस कालेज के पास फेंक दिया।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक अवसाद से पीड़ित है। उसका उपचार भी चल रहा है। इससे पहले भी आरोपित पुलिस को गुमराह करता रहा है। वह इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था कि उसने बच्चे की हत्या की है। पूछताछ में उसने पुलिस को कहानी बताई किउसकी कार की सीट के नीचे बालक का शव पड़ा मिला था। जिसे देख वह घबरा गया और उसे ठिकाने लगाने के लिए ग्वालियर के साइंस कालेज के पास फेंक कर आ गया था। पुलिस को आरोपित के इस बयान पर शंका थी। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने सच कबूल कर लिया कि दतिया में बालक मयंक की हत्या कर वह शव को कार में रखकर ग्वालियर ले गया था। जिससे किसी को कोई शंका न हो। बच्चे का शव 5 मई को पड़ा मिला था। बच्चे का अपहरण का मामला दतिया कोतवाली थाने में दर्ज है। पुलिस आरोपित के मानसिक अवसाद में होने की बात की तस्दीक कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या जैसे संगीन अपराध से बचने के लिए सिपाही मानसिक बीमार होने की बात कह रहा है। आराेपित फिर से नई कहानी सुनाए, उसके पहले ही पुलिस उसकी बताई कहानी की सच्चाई के सबूत जुटाने में लग गई है। जिससे काेर्ट में मजबूती से केस काे रखा जा सके।