jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कांग्रेसी अब छिंदवाड़ा जाए वहा बैंड बाजा और मवेशी चराने की ट्रेनिंग कमलनाथ के नेतृत्व में लें : कृषि मंत्री कमल पटेल

अगले चुनावों में कमलनाथ मुक्त हो जाएगा छिंदवाड़ा : पटेल

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार बैतूल/भोपाल। किसान नेता एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के निशाने पर एक बार फिर कमलनाथ है। मंत्री पटेल ने बैतूल में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेसियों को याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में छिंदवाड़ा में बैंड बाजा और मवेशी चराने का कालेज खोला था। प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने के बाद कांग्रेसियों की विश्वसनीयता जनता के बीच खत्म हो गई इसलिए सारे कांग्रेसी छिंदवाड़ा जाए और बैंड- बाजा बजा कर मवेशियों को चराने की ट्रेनिंग कमलनाथ के नेतृत्व में लें। मंत्री पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा को आने वाले समय में हम कमलनाथ मुक्त कर देंगे। छिंदवाड़ा में अब कमलनाथ की जगह कमल का फूल खिलेगा।