jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

21 दिवसीय थियेटर वर्कशाप : 1 जून से 21 जून तक पूर्णतः निःशुल्क

मकड़ाई समाचार हरदा। इंटेलेक्चुअल पब्लिक वेलफेयर एंड ट्रेनिंग फार आर्ट सोसायटी हरदा एवं प्रो. प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन द्वारा आयोजित , 21 दिवसीय प्रस्तुति परक थियेटर वर्कशाप में रंगमंच की बारीकियों के साथ साथ अभिनय कला, आंगिग,वाचिक, उच्चारण, श्वास प्रवाह, क्राफ्ट, मंच निर्माण, लाइट डिज़ाइन, सेट डिज़ाइन, डायलाग डिलवरी, आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा समापन सत्र में अभ्यास प्रस्तुति का मंचन भी किया जाएगा।

- Install Android App -

संस्था के निर्देशक संजय तेनगुरिया ने बताया कि निरन्तर 23 वर्षो से कार्य करते आ रहे हैं जिसमे वर्कशाप भी एक नियमित गतिविधि है। इसमे अधिक संख्या में कलाकार पहुचकर इसका लाभ ले सकते हैं, 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोई भी कलाकार भाग ले सकते हैं।
वर्कशाप पूर्णतः निः शुल्क है । प्रतिदिन सुबह और शाम दोनो शिफ्ट में कलाकारों के साथ कार्य किया जाएगा। शिविर में स्थान सीमित होने की वजह से प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।