jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस, एक आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

सिद्दू मूसे वाला मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी की गई है। पंजाब पुलिस ने इस केस में मनप्रीत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बीते दिनों उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति पर हत्या में शामिल होने का शक है। वह उन तीर्थयात्रियों के बीच छुपा था जो हेमकुंड साहिब की यात्रा पर थे। पंजाब और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें हिरासत में लिया था। पुलिस ने बताया था कि मूसेवाला को एक स्वचालित असॉल्ट राइफल से 30 गोलियां मारी गई थीं। मूसे वाला ने इस साल के शुरुआत में कांग्रेस के टिकट पर पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ा था।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि मनप्रीत का मामले में क्‍या रोल है। पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसे वाला की हत्‍या मामले में छह लोगों को कल उत्‍तराखंड के देहरादून में हिरासत में लिया था। बाद में इन्‍हें पंजाब ले जाया गया था। उत्तराखंड स्‍पेशल टॉस्‍क फोर्स की मदद से उन्‍हें पकड़ा गया था। पकड़े गए लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बताए गए थे।