jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

पहले चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष और सांसद ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन, बनाई चुनावी रणनीति

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा के नवगठित सिराली नगर परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें आगामी चुनाव में जीत के लिए जोश भरा है। आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी को नगर के सभी वार्डों में जीत दर्ज करनी है। इसके लिए सभी उर्जावान कार्यकर्ता नगर में घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताएं।

- Install Android App -

इस दौरान जिलाध्यक्ष मीणा ने सभी को हर बूथ पर पार्टी की जीत का भी संकल्प दिलाया। सांसद दुर्गादास राठौर ने क्षेत्र की सभी पंचायतों सहित जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए पार्टी के ओर से तय किए गए उम्मीदवार की जीत के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने की बात कही। इस दौरान विधायक संजय शाह भी मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय सिराली में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव व नगर परिषद सिराली के चुनाव हेतु समीक्षा बैठक रखी गई। जिसमें आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन व चुनावी रणनीति बनाई गई। जिसमें पंचायत स्तर व नागरीय निकाय के सांसद दुर्गादास उइके, विधायक संजय शाह, जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष मनीष मांगुल्ले, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र जी शाह ने कार्यकर्ताओं में जीत के लिए जोश भरा। वहीं चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर रणनीति तैयार की।