jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

सट्टा का पैसा नहीं मिला तो सटोरिये ने सरेराह युवक को मारी गोली

मकड़ाई समाचार सतना। सतना में बीते एक सप्ताह में लगातार हत्याओं के ग्राफ बढ़ रहा है। जिले के अमरपाटन में राज्यमंत्री रामखेलावन के घर से कुछ ही दूर एक सटोरिये ने युवक पर सरेआम इसलिए गोलियां दाग दी कि युवक ने उसे सट्टे का पैसा नहीं दिया था। बीती देर रात हुई इस वारदात के बाद पूरी रात क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। आरोपित गोलीकांड की वारदात कर मौके पर ही खड़ा रहा, जिसके बाद उसे राहगीरों ने पकड़कर पीटा और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी संदीप भारतीय सहित, एसडीओपी मैहर लोकेश डाबर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन भी पहुंच गए और मौके का मुआयना किया।

- Install Android App -

तीन राउंड चलाई गोली-

अमरपाटन थाना से मिली जानकारी अनुसार बीती रात क्षेत्र के शिवचरण गुप्ता नाम का व्यक्ति जो कि सटोरिया था और सट्टा खिलाता था, उसने युवक दिलीप जैन पर अमरपाटन में राजयमंत्री रामखेलावन पटेल के गृहनिवास के पास ही कट्टे से तीन राउंड गोलियां दागी, जिसमे से दो गोली दिलीप को लग गई और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपित शिवचरण मौके पर कह रहा था कि सट्टे का पैसा नहीं दिया इसलिए मार दिया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था मे दिलीप को अस्पताल भेजा, लेकिन वह नहीं बच सका। वहीं अमरपाटन पुलिस ने आरोपित शिवचरण को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दो देशी कट्टे सहित कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं इस घटना के बाद सट्टाबाजी को लेकर भी पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं।