jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

ट्रक और कार के बीच टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन घायल

दुर्घटना के वक्‍त चारों तरफ चीख पुकार मच गई

बस्ती। यूपी के बस्ती में ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। बस्ती में फोरलेन पर बीते बुधवार देर रात करीब एक बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर के पास ट्रेलर में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। दुर्घटना के वक्‍त चारों तरफ चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर कप्तानगंज पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार लोगों को बाहर निकालने में जुट गई।

- Install Android App -

बता दें कि महिला समेत 6 लोगों को कार में से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल के लिए भेजा गया, जबकि चालक कार के मलबे में फंसा रहा। देर रात तक मृत चालक (नाम-पता अज्ञात) को कार की बॉडी काटकर बाहर निकालने का प्रयास जारी रहा। पुलिस का कहना है कि कार चालक समेत सभी सातों लोग फतेहपुर से गोरखपुर जा रहे थे।

बता दें कि जिला अस्पताल में मृतकों की पहचान रवि श्रीवास्तव (45 वर्ष) पुत्र ओम नारायण श्रीवास्तव, रचना नारायण श्रीवास्तव (40 वर्ष) पत्नी रवि श्रीवास्तव, रवि की मां वंदना श्रीवास्तव (55 वर्ष) पत्नी ओम नारायण श्रीवास्तव, निवासी रामनगर कॉलोनी पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर के रूप में हुई। साथ ही घायलों की पहचान रवि के पुत्र प्रनलव (14 वर्ष), पुत्री प्रज्ञा (6 वर्ष), पिता ओम नारायण श्रीवास्तव (70 वर्ष) के रूप में हुई है।