jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया शादी के कार्ड से नहीं मिलेगा सिलेंडर, अब कैटर्स की बुकिंग के आधार पर दिया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव: धर्म की रक्षा के लिए अवतरित छठे अवतार की कथा !!

25 साल के शादीशुदा युवक को 47 साल की महिला से हुआ प्यार, पत्नी के सामने कहा- मैं अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ सकता, चाहे मुझे जेल हो जाए…

एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो जाएंगे। एक 25 साल के शादीशुदा युवक 47 साल की महिला के प्यार में पागल हो गया। परिवार परामर्श केंद्र में युवक को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी पत्नी के सामने साफ कह दिया कि मैं अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ सकता चाहे मुझे जेल हो जाए।

- Install Android App -

पूरा मामला आगरा के बेलनगंज का है। जहां बेलनगंज का ही रहने वाले 25 वर्षीय युवक 47 साल की प्रेमिका के चक्कर में अपने पांच वर्षीय बेटे और पत्नी को छोड़कर लिव इन में रह रहा है। पत्नी का आरोप है कि आवास विकास की रहने वाली महिला अपनी 21 वर्षीय बेटी को साथ लेकर उसके पति के साथ रहती है। परामर्श केंद्र पहुंची महिला ने कहा कि पहले पति आगरा में ही किराए के मकान में रहता था। उसे इस बात की जानकारी ही नहीं हो पाई, लेकिन उसके अफेयर की जानकारी होने पर पति महिला को अपने साथ लेकर जयपुर चला गया। अब आने को तैयार नहीं है। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए।

युवक की पत्नी ने काउंसलरों को बताया कि घर में विधवा सास, मैं और बच्चा है। ससुर की मौत के बाद अब आर्थिक संकट भी है। प्रभारी कमर सुल्ताना का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। एक काउंसिलिंग भी हो गई है। रिश्ते न बिगड़े इसकी कोशिश की जा रही है। अगर पति नहीं मानता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल काउंसलिंग की जा रही है।