jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

HARDA NEWS : ग्राम पंचायत अबगांवखुर्द में 2 मतों से हारी सरपंच प्रत्याशी, रिकाउंटिंग कराने की मांग को लेकर तहसीलदार के पास पहुँची

मकड़ाई समाचार हरदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के दो दिनों बाद दो मतों से सरपंच पद का चुनाव में पिछड़ने वाली एक महिला प्रत्याशी रिकाउंटिंग की मांग को लेकर तहसीलदार के पास पहुचीं है। हरदा जनपद के अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत अबगांवखुर्द में सरपंच पद के लिए उम्मीदवार वंदना पति राजेन्द्र सिंह को दूसरी प्रत्याशी मंजू भाटिया से दो मतों से पिछड़ना पड़ा था। सोमवार को गांव के लोगों के साथ तहसील कार्यालय पहुंची वंदना सिंह का आरोप है कि 25 जून को पंचायत चुनाव के दौरान हुई मतगणना से हम सहमत नहीं थे।

- Install Android App -

मतदान केंद्र पर मौजूद पीठासीन अधिकारी को हमारे द्वारा बार-बार मतगणना करने को कहा गया था। लेकिन उनके द्वारा एसडीएम को फोन लगाकर मतदान केंद्र पर बुलाया गया। वही मुझे रात एक बजे तक अंदर बैठाकर रखा गया। वहीं हमारे पोलिंग एजेंट को वहां से पहले ही बाहर कर दिया गया। उन्होंने एसडीएम पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले को लेकर तहसील धर्मेंद्र चौकसे ने कहा कि मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है। अब इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा ग्रामीणों की ओर से एक शिकायती पत्र मिला है।

वही सिराली क्षेत्र के एक जनपद क्षेत्र में कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी के बढ़त हासिल करने के बाद उसके पीछे रहने वाले दूसरे प्रत्याशी ओर उसके समर्थक कलेक्टर के पास अपनी शिकायत लेकर आए है।