jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण हेतु विकासखण्ड, निकाय व ग्राम पंचायत स्तर... देवास : चैत्र नवरात्रि पहले दिन ही देवास की माता टेकरी पर उमडा़ जनसैलाब जबलपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: शेयर निवेश के नाम पर महिला से 2.27 करोड़ की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्... रायपुर: रामकृष्ण केयर अस्पताल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरो की मौत हरदा : घंटाघर की बुलंद आवाज रहे क्रांतिकारी नेता जमना जैसानी को हरदा ने किया नमन, श्रद्धांजलि व सम्म... मऊगंज में संबल याेजना में चल रहा मौत के मुनाफे का खेल, गरीबों के हक पर डाका डाल रहे दलाल बैरसिया में 2 साल से खुदी पड़ी है सड़कें, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के मुंह पर पोती कालिख एलपीजी की कमी के बीच निकाली अनोखी तरकीब, मैकेनिक ने इंजन ऑयल से बना दी भट्टी इंदौर: भारतीय जनता पार्टी नेताओं का डांस वीडियो वायरल भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव

भगवान जगन्नाथ की रत यात्रा में जयकारों से गूंजा शहर हरदा के भजन गायक विक्रांत अग्रवाल के कीर्तन में भक्ति में लीन होकर झूमे भक्त

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा।भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। रथ यात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद मोहल्लों से होते हुए पुन: अपने स्थान पहुंची। भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना जगह जगह रथ रोक कर श्रद्धालुओं ने की गाजे बाजे के साथ निकाली गई रथ यात्रा में भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रथ यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। वहीं प्रसाद वितरण किया गया कोरोना के दो साल बाद शुक्रवार को निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदाऊ ने भक्तों को दर्शन दिए। रथ के आगे चलने वाले भक्तों ने रथ की रस्सी खींचकर रथ को आगे बढ़ाया। रथ यात्रा शुरू होने के पहले भगवान का पूजन-अभिषेक किया गया।रथ पर बलभद्र और सुभद्रा के साथ विराजमान भगवान जगन्नाथ की झांकी का श्रृंगार बहुत ही सुंदर और भव्य किया गया था। भक्त जयघोष के साथ रथ को श्रद्धा पूर्वक व भक्तिभाव से खींचते हुए ले जा रहे थे। इस दौरान रथ यात्रा जहां से भी निकली, लोग भगवान का जगन्नाथ का आशीर्वाद लेकर खुद को धन्य मान रहे थे।भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पाठक चौक, राधा वल्लभ मंदिर मार्ग, नर्मदा मंदिर चौराहे सहित जगह जगह रथ यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान जगन्नाथ का भात जगत पसारे हाथ। रथ यात्रा के साथ ही श्रद्धालुओं को भात का प्रसाद वितरण किया जा रहा था। सुप्रसिद्ध हरदा जिले के सुप्रसिद्ध भजन गायक विक्रांत अग्रवाल के मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु झूम कर नाचे। भगवान जगन्नाथ के जयघोष से पूरा शहर धर्ममय हो गया।