jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

टोल नाके पर बेकाबू हुई तेज रफ्तार एंबुलेंस, 3 लोगों की मौत

Ambulance Accident : कर्नाटक के बिंदूर के पास एक टोल गेट पर सड़क हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादके में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एंबुलेंस में सवार एक मरीज समेत तीन लोग शामिल हैं। इनमें से एक मृतक टोल कर्मी बताया जा रहा है।

एंबुलेंस ने खोया कंट्रोल

- Install Android App -

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कर्नाटक के उडुपी जिले में बिंदूर के पास एक मरीज और दो परिचारकों को ले जा रही एंबुलेंस ने कंट्रोल खो दिया। वह टोल बूथ से टकरा गई। जिसमें एंबुलेंस में सवार तीन लोग और एक टोल अटेंडेंट की मौत हो गई। यह खौफनाक घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रिपोर्ट के अनुसार हादसा बरसात में एंबुलेंस के रपटने के कारण हुआ।

गार्ड हटा रहे थे बैरिकेड्स

फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एंबुलेंस को रपटते हुए देखकर प्लास्टिक बैरिकेड्स हटाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं। एक गार्ड ने दो बैरिकेड्स को हटा दिया था। लेकिन आखिरी बैरिकेड को हटाने के चक्कर में वह एंबुलेंस की चपेट में आ गया।