jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

बीजेपी नेता की हत्या को लेकर पूरे इलाके में तनाव, गुस्साए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Karnataka BJP Leader Murder Case: कर्नाटक के बेल्लारी में बीजेपी के युवा नेता की बेरहमी से हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के गांव में जब नेत्तारू का शव लाया गया, तो इलाके में तनाव बढ़ गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 27 जुलाई को कुछ हिस्सों में बंद का आह्वान किया लेकिन पुत्तूर प्रशासन ने उन इलाकों में 28 जुलाई की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगा दिया है। इस बीच बेल्लारी में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया और उन्हें खदेड़ दिया। आपको बता दें कि 26 जुलाई की रात 32 वर्षीय नेत्तारू की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के मुुताबिक बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी प्रवीण नेतारू बेल्लारी में एक पोल्ट्री की दुकान चलाते थे। रात में जब दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर आए तीन हमलावरों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी दुख जताया है और आश्वासन दिया है कि इस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही उन्हें कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी। प्रदेश के गृहमंत्री ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। संदेह जताया जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी केरल भाग गये हैं। उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच चल रही है कि कहीं ये हत्या राजनीति से प्रेरित तो नहीं।

वहीं, बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि प्रारंभिक रिपोर्ट और मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात के संकेत मिले हैं कि इस हत्या की घटना में एसडीपीआई और पीएफआई के लिंक हैं। इन संगठनों को केरल में बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने इस हत्या को लेकर कांग्रेस भी भी निशाना साधा और कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ऐसे तत्वों को बढ़ावा दे रही है।