अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम द्वारा गांव-गांव चलाई जा रही मुहिम, लोगों को आंखों के प्रति कर रहे जागरूक
मकड़ाई समाचार सिराली। अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम एवं सेवा सदन संस्था द्वारा संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली मे सीबीएम संस्था के सहयोगी सतीश नागप्पन एवं सेवा सदन संस्था के प्रोग्राम मैनेजर मनोज धावड़िया ने प्राथमिक नेत्र जांच केंद्रों पर सेवा सदन के कर्मचारियों के साथ विजन सेंटर की गतिविधियों के साथ वार्तालाप की। साथ ही संस्था जिस उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है उसके बारे में अवगत कराया।
अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम नई दिल्ली के संस्था सहयोगी सतीश नागप्पन ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्राम बंदी मुहाड़िया, रेहटा कला के ग्रामीणों के साथ चर्चा की। और सलाह प्रदान करते हुए कहा कि ग्रामीण लोगों को संस्था से जोड़कर समय पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने की सलाह प्रदान की। आज वर्तमान स्थिति में आंखों में मोतियाबिंद की बीमारी बहुत बढ़ती जा रही है। कम उम्र में लोग मोतियाबिंद बीमारी के शिकार होते जा रहे है। इसलिए समय पर ऑपरेशन कराना अति आवश्यक है।
दिव्यांगों के क्षेत्र में संस्था का महत्वपूर्ण योगदान –
अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम एवं सेवा सदन संस्था के विशेष सहयोग से दिव्यांगों के क्षेत्र में जगह-जगह दिव्यांगता अभियान चलाया जा रहा है। वही ग्राम बंदी मुहाड़िया की महिला जो पांव से दिव्यांग है एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य कर रही सुखमणि सांगोले से चर्चा की। साथ ही संस्था द्वारा कई दिव्यांग लोगों को आंखों से संबंधितअनेक सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही है।
सेवा सदन संस्था के प्रोग्राम मैनेजर मनोज धावड़िया ने ग्रामीणों को सलाह प्रदान करते हुए बताया कि गांव-गांव मे दृष्टि मित्र बना कर लोगों को आंखों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सीबीएम संस्था के विशेष सहयोगी सतीश नागप्पन जी, सेवा सदन संस्था भोपाल के प्रोग्राम मैनेजर मनोज धावड़िया जी,प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र के सेंटर संचालक अजय मंडलेकर, ऑप्टोमेट्रिस्ट हरि सेन, सेंटर सहायक बरखा यादव, ग्राम पंचायत रहटा कला के सरपंच महोदया श्रीमती जयंती बनवारी सनखेरे, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।