jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

OMG! चींटियों का विवाद पहुंचा थाने, शिकायत में महिला ने कहा- साहब! घर में घुस जाती हैं चींटियां

रायपुर। आपने थाने में मारपीट, चोरी, लूट, हत्या डकैती जैसे मामले आते देखा होगा। इन दिनों रायपुर की सिविल लाइन थाने में एक रोचक मामला सामने आया है। यहां चींटियों को पालने को लेकर मचा विवाद थाने पहुंच गया है। अब पुलिस उसे सुलझाने में लग गई है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र राजातालाब निवासी जाहिदा बेगम ने शिकायत की है कि उसके पड़ोसी ने चींटियां पाल रखी है जो उनके घर में घुस रही हैं। चींटियों को हटाने की बात कहने पर विवाद हो रहा। दरअसल, पड़ोसी जुम्मन खान ने चींटियों को पाल रखा है। विश्वास है कि चींटियों को पालने व शक्कर खिलाने से पाप धुलते हैं। चींटियों पालना उसका शौक भी बन गया है। उसने गली में अपने घर से चार कदम दूर एक किनारे पर दो सीमेंट व ईंट का छोटा सा टैंक बना रखा है। उसमें शक्कर डालकर रखता है। उसी में लगभग 80 हजार चींटियां रहती हैं।

इस वजह से हो रहा विवाद

- Install Android App -

इस टैंक के सामने ही शिकायतकर्ता महिला का घर बन रहा है। चींटियां वहां भी घुस रही हैं। महिला को डर है कि जब पूरी तरह से घर बन जाएगा तो चींटियों को झुंड सीधे उसके घर के अंदर जाएगा। महिला ने थाने में शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि चींटियों को हटाने के कहा गया तो जुम्मन और उसके बेटे ने विवाद किया।

16 वर्ष से पाल रहा चींटिया

जुम्मन खान ने नईदुनिया को बताया कि वह तकरीबन 16 वर्ष से चींटियां को पाल कर रखा है। सुबह, दोपहर और शाम इन्हें खाने में शक्कर देता है। रोजाना 60 रुपये की शक्कर चींटियों को खिलाता है। जुम्मन का यह भी कहना है कि शुरुआत में वह चींटियों को ऐसे ही शक्कर खिला देता था। इसके बाद धीरे-धीरे अब शौक के रूप में पाल लिया है।

रायपुर के सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा, चींटियों के घर के अंदर प्रवेश करने की शिकायत थाने में प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइस दी जाएगी। चींटियों की वजह किसी को दिक्कत न हो इसके लिए हटवाने की प्रक्रिया की जाएगी।