मकड़ाई समाचार हरदा। शुक्रवार को नगर के फाइल वार्ड में कलेक्टर ऋषि गर्ग व एसपी मनीष अग्रवाल ने स्थानीय रहवासियों को घर-घर जाकर तिरंगे भेंट किए और उनसे “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए अनुरोध किया।
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा जरूर लगाएं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट http://harghartiranga.com पर फोटो भी अपलोड करें।
वहीं शहर के वृद्ध आश्रम पहुंचकर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर गर्ग और पुलिस अधीक्ष अग्रवाल ने वहां निवासरत वृद्धजनों को तिरंगे भेंट किए और सभी वृद्ध जनों को मिठाई वितरित की।
इस दौरान वन मंडल अधिकारी अंकित पांडे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

