jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

प्रदेश के 93 नर्सिंग कालेजों की मान्यता मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने निलंबित की

मकड़ाई समाचार भोपाल |प्रदेश भर के 93 नर्सिंग कालेजों की मान्यता मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने निलंबित कर दी है। इसमें भोपाल के आठ कालेज सहित  जिले का एलबीएस कालेज भी है शामिल हैं। इन कालेजों को मान्यता नवीनीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। इसमें छात्रावास, लैब के फोटो, शैक्षणिक भवन, संबद्ध अस्पताल के सभी दस्तावेज और फोटो उपलब्ध् कराना था। काउंसिल ने उच्च न्यायालय जबलपुर में दायर जनहित याचिका में नौ मई को पारित आदेश के परिपे्रक्ष्य में यह दस्तावेज मांगे थे। 21 अगस्त को हाईकोर्ट में फिर इस मामले की सुनवाई थी। इसमें कोर्ट ने कहा था कि जिन कालेजों ने दस्तावेज नहीं दिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसे में नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार सुनीता सिंजू ने इन कालेजों की मान्यता 22 अगस्त को निलंबित कर दी । अब दस्तावेज देने पर इनकी मान्यता बहाल हो सकती है। बता दें कि 2020-21 में खुलने वाले कालेजों में 94 की मान्यता हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका के बाद इसी साल समाप्त कर दी गई थी।

 

- Install Android App -