jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, हालत में हो रहा सुधार

Raju Srivastav Health Condition: हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गरवित नारंग ने आज जानकारी दी कि राजू श्रीवास्तव को आज करीब 15 दिन बाद होश आया है। उन्होंने कहा कि एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। आपको बता दें कि करीब 15 दिन पहले सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को यहां भर्ती कराया गया था। तब राजू ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच गए थे।

राजू की गंभीर हालत को देखते हुए उनके सभी रिश्तेदार राजधानी दिल्ली पहुंच गए थे। बताय गया था कि सीटी स्कैन में दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है। उनके लिए परिजन काशी और उज्जैन में महामृत्युंजय जाप करवा रहे थे। राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने बताया था कि राजू का ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा थी और वह ब्रेन डेड की स्थिति में है। उनके दिल में भी दिक्कत है। राजू श्रीवास्तव का इलाज डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में चल रहा है। 10 अगस्त से राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर्स के अनुसार उनके बीपी में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ब्रेन तो दिक्कत कर रहा था। अब उनका हार्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।

- Install Android App -

रिश्तेदार पहुंचने लगे दिल्ली

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिजन टेंशन में है। उनके रिश्तेदार दिल्ली पहुंच गए हैं। परिवार का कहना है कि हमें ईश्वर पर भरोसा है। बता दें राजू को दिल्ली में उस समय दिल का दौरा पड़ा था। जब वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। मेजर हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया था। तब से वह बेहोश हैं।