jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

जेल से छूटते ही बलात्कारी ने दुष्कर्म पीड़िता का फिर से किया रेप, युवती को जमकर पीटा भी, पुलिस ने गिरफ्तार किया

आरोपी घरेलू काम के लिए जा रही किशोरी को अगवा कर लिया और मंदिर के पीछे ले गया

मकड़ाई समाचार रीवा। रीवा में रेप का आरोपी जेल की सलाखों से बाहर आते ही एक बार फिर से घिनौती हरकत कर डाली। बलात्कारी जेल से छूटते ही दुष्कर्म पीड़िता का फिर से रेप किया। इतना ही नहीं युवती की जमकर पिटाई भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल एक साल पहले अनुराग तिवारी ने धमकी देकर किशोरी से रेप किया था। दूसरी बार बुलाने पर नहीं पहुंची तो मारपीट कर दोबारा रेप किया। पीड़िता परिजन के साथ शिकायत लेकर शाहपुर थाने पहुंची थी। इस शिकायत पर आरोपी अनुराग तिवारी निवासी खटखरी पर मामला दर्ज किया गया था।

- Install Android App -

आरोपी ने धमकी देकर 23 सितंबर की शाम किशोरी को खेत में बुलाया। वहां उसके साथ रेप किया। दो दिन बाद फिर किशोरी से मिलने की इच्छा जाहिर की। पीड़िता ने मना किया तो घर आने की धमकी देने लगा। लोक लज्जा के डर से किशोरी दोबारा खेत पहुंची तो उसके साथ मारपीट करते हुए रेप किया। शरीर पर चोट और गंदे कपड़े देखकर मां-बाप ने किशोरी से सवाल किए तब जाकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ शाहपुर थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस बार मंदिर के पीछे ले जाकर किया रेप

आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। आरोपी घरेलू काम के लिए जा रही किशोरी को अगवा कर लिया और मंदिर के पीछे ले गया। जहां उसके साथ मारपीट की और बलात्कार कर जान से मरने की धमकी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।