jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

आने वाला एक सप्ताह का मौसम यहां होगी बारिश ,गर्मी और उमस से पारा बढ़ा

मकड़ाई समाचार राजस्थान |भाद्रपद मास का महीना आधा बीत जाने से अब लोगों ने अच्छी बरसात की उम्मीद छोड़ ही दी है। मौसम में भी बदलाव हो रहा है। एक ओर जहां गर्मी और उमस से पारा बढ़ा हुआ है, वहीं सूर्यदेव के तेवर आगामी दिनों में ओर तीखे होंगे। बीते दिन प्रदेश में पिलानी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म क्षेत्र रहा। श्रीगंगानगर 36.5 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। दिन के पार में अब तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक प्रदेश में आगामी आठ से नौ दिन तक मेघ बरसने के कोई आसार नहीं हैं। प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि इस दौरान स्थानीय मौसमी गतिविधियों के चलते कुछेक जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश होगी। जो भी पूर्वी राजस्थान में सामान्य से ज्यादा व पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम होने के आसार हैं।फिलहाल प्रदेश में मानसून सुस्त पड़ चुका है, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश इस दौरान भी जारी रहेगी। जो अमूमन हल्की गति से ही होगी। विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व कोटा तथा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में कहीं- कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में निम्न दबाव का क्षेत्र अब पाकिस्तान की तरफ खिसक गया है। वहीं एक अन्य निम्न दबाव का क्षेत्र उड़ीसा के आसपास है। ऐसे में राजस्थान सहित उत्तरी भारत के राज्यों में मानसूनी गतिविधियां कम हो गई है।मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं होने वाली है। तीन से चार जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सात सितंबर तक प्रदेश में कोई नया मौसमी तंत्र सक्रिय नहीं होगा।