jhankar
ब्रेकिंग
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न  शासकीय सांदीपनी स्कूल में किशोरो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक तितलियों के अनोखे संसार की सैर पर वेब परिचर्चा सम्पन्न ! भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग

न्यूड वीडियो काल के जाल में फंसे इंदौर के बुजुर्ग, बदनामी के डर से फांसी लगाई

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर के निजी कालेज के स्टोर मैनेजर सेक्सटार्शन गैंग के जाल में फंस गए। 63 वर्षीय मैनेजर ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। गैंग के सदस्य न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस काल डिटेल और आइपी एड्रेस के आधार पर जांच कर रही है। उनके मोबाइल में कुसुम जयपुर के नाम से नंबर सेव था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

एसीपी (गांधीनगर) रुबिना मिजवानी के मुताबिक, बुजुर्ग फ्लाइंग क्लब से चार साल पूर्व रिटायर हुए और आइपीएस कालेज राजेंद्र नगर में नौकरी करने लगे। वे कालेज परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर (ए-ब्लाक) में ही रहते थे। उनकी पत्नी और बेटा अमृत पैलेस निपानिया में रहते हैं। शुक्रवार शाम राजेंद्र नगर निवासी बेटी ने काल लगाया तो पिता ने फोन रिसीव नहीं किया। बेटी को शक हुआ, वह खुद उन्हें देखने कालेज पहुंच गई। उसने भाई को भी बुलाया। स्वजन व कालेज स्टाफ को बुजुर्ग मृत अवस्था मेें मिले। उनका सुसाइड नोट नहीं मिला। शनिवार को उनका फोन जांचा तो कुसुम जयपुर से चैटिंग मिल गई। कुसुम कोई युवती नहीं बल्कि ब्लैकमेलर था, जो बुजुर्ग का न्यूड वीडियो बना कर रुपयों की मांग कर रहा था।

धमकी दे रहा था ब्लैकमेलर

एसीपी के मुताबिक, उनकी गुरुवार से ही चैटिंग हो रही थी। ब्लैकमेलर ने पहले उत्तेजक बातें कर उनका वीडियो बनाया और बाद में रुपये मांगे। बुजुर्ग ने उससे कहा कि मेरा भतीजा साइबर एक्सपर्ट है। वह शिकायत कर उसे गिरफ्तार करवा देंगे। इसके थोड़ी देर बाद ब्लैकमेलर ने कहा कि अब उसने वीडियो अपलोड कर दिया है। बुजुर्ग ने उसका नंबर ब्लाक किया और आधा घंटे बाद फांसी लगाकर जान ही दे दी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। संभवत: नाम और नंबर फर्जी है।

मैट्रिमोनियल साइट्स और डेटिंग के नोटिफिकेशन मिले

- Install Android App -

पुलिस पहले आत्महत्या का कारण तनाव समझ रही थी। पुलिस ने जब मोबाइल खोला तो उनके मेल में डेटिंग साइट्स और मैट्रिमोनियल साइट्स के नोटिफिकेशन मिले। वे अकेलापन महसूस करते थे। उन्होंने जीवनसाथी डाट काम व अन्य साइट्स पर प्रोफाइल अपडेट कर रखी थी। इसी से शक गहराया और वाट्सएप चैटिंग पढ़ी। कुसुम जयपुर की चैटिंग से स्पष्ट हो गया कि आत्महत्या सेक्सटार्शन गिरोह के कारण ही की है।

राजस्थान-मेवात का गिरोह करता है ब्लैकमेल

सेक्सटार्शन गैंग में कई कारोबारी और अफसर भी फंस चुके हैं। पहले हरियाणा के मेवात का गिरोह ही इस प्रकार से रुपये वसूलता था, लेकिन अब राजस्थान के धौलपुर, भरतपुर, करौली व झारखंड के ठग भी यह तरकीब अपनाने लगे हैं।

अनजान आइडी की फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचें

एडिशनल डीसीपी जोन-1 जयवीरसिंह भदौरिया ने कहा कि अनजान आइडी से आने वाली फ्रेंड्स रिक्वेस्ट से बचें। ब्लैकमेलिंग की तत्काल पुलिस को शिकायत करें। पूरे देश में सक्रिय सेक्सटार्शन गिरोह को पकड़ने के कई तरीके हैं। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपितों को पकड़ लेती है। वीडियो भी डिलीट हो सकते हैं।