मकड़ाई समाचार हरदा। पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा डी.आर.एम. पश्चिम मध्य रेल्वे भोपाल एवं अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर हरदा रेल्वे स्टेशन का आधुनिकरण कराये जाने की मांग की गई। डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया है कि हरदा रेल्वे स्टेशन दिल्ली एवं मुम्बई मेन ट्रेक का बड़ा स्टेशन है। हरदा रेल्वे स्टेशन पर कुछ लम्बी दूरीयों की गाड़ी का स्टापेज है एवं कुछ की आवश्यकता है। जो कि हरदा रेल्वे स्टेशन से गुजरती है, जैसे कि कर्नाटक एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, सच्चखंण्ड एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस साथ ही भुसावल से नागपुर पैसेंजर गाड़ी पुनः शुरू किया जाना चाहिए। जिससे की यात्रिगणों को सुविधा मिल सके साथ ही अन्य सुविधएँ जो हरदा रेल्वे स्टेशन के लिए अति आवश्यक है।
1. तीनो प्लेटफार्म की लम्बाई बढाई जावे, क्योकि जो लम्बाई वर्तमान में है उसमें सात से आठबोगिया प्लेटफार्म के बाहर तक लगती है। जिसके कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएँ होती है।
2. प्लेटफार्म क्र. 01 पर कोई गाड़ी का स्टापेज नही है। अतः उसमें अप या डाउन जो सुविधा हो उन गाड़ीयों का प्लेटफार्म क्र. 01 पर स्टापेज किया जावें। जिससे यात्रियों को सुविधा होगी साथ ही विकलांग व्यक्तियों एवं बुजुर्गो को भी आवागमन में सुविधा होगी।
3. रेल्वे स्टेशन पर वर्तमान में एक फुट ओव्हर ब्रिज है। जिसकी संख्या बढाकर 02 की जावें साथ ही विकलांग व्यक्तियों, बुजुर्गो एवं यात्रियों की बढती हुई संख्या को देखते हुए रेल्वे स्टेशन पर लिफ्ट एवं स्वचलित सीढ़ियों की व्यवस्था की जावे।
4. रेल्वे परीसर में बने पुराने एवं क्षतिग्रस्त भवनों को तोड़कर रेल्वे परीसर का सौन्दर्यीकरण किया जावे। अतः अनुरोध है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए हरदा रेल्वे स्टेशन का आधुनिकरण कर यात्रियों को उक्त सुविधाएँ उपलब्ध कराई जावे।
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज...
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!...
हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक
सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर...
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब...
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां
परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर : बेटियों ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग...
मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश
सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
