jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

ग्राम पंचायत बेड़ियाकला में 116 लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

मकड़ाई समाचार सिराली। मंगलवार को ग्राम पंचायत बेड़ियां में उप स्वास्थ्य केंद्र बेड़ियां कला में सेवा सदन संस्था बैरागढ़,भोपाल द्वारा एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम के विशेष सहयोग से प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 106 लोगों की आंखों की निशुल्क जांच सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक की गई।

सेवा सदन संस्था के सेंटर संचालक अजय मंडलेकर द्वारा जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था द्वारा जगह-जगह निशुल्क शिविर लगाकर लोगों को आंखों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए लोगों को सलाह प्रदान की जा रही है।

- Install Android App -

शिविर में 116 लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। ऑप्टोमेट्रिस्ट हरि सेन द्वारा मरीजों को समय पर संस्था द्वारा निशुल्क ऑपरेशन कराने की सलाह प्रदान की। शिविर में जांच के दौरान चश्मे का नंबर आने पर निशुल्क चश्मे का वितरण भी किया जाएगा।
उप स्वास्थ्य केंद्र बेड़ियां कला की सी. एच.ओ गीता मर्सकोले द्वारा ग्रामीण लोगों के बीपी, शुगर की जांच निशुल्क की गई।

इस अवसर पर सेवा सदन संस्था के अजय मंडलेकर, हरी सेन, सी.एच. ओ गीता मर्सकोले, ग्राम पंचायत सरपंच रामदिन लखोंरे, आशा कार्यकर्ता बरसला लखोरे, गंगोत्री, सुनील लखोरे, रेवा शंकर लखोरे आदि मौजूद रहे।