jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

रूपेश बिरला गुर्जर हत्याकांड को लेकर गृह गाँव सेल्दा में निकाला कैंडल मार्च, ज्ञापन देकर फाँसी की मांग

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। स्वदेशी सनातन संघ के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी श्री रामेश्वरानंद तीर्थ के सानिध्य में व रुक्मणी देवी गौशाला के संस्थापक अनिल मालाकर एवं महावीर संकडिया बजरंग दल सह-संगठन मंत्री नर्मदा खंड मध्य प्रदेश गुजरात एवं महाराष्ट्र के संयोजन और क्षेत्रीय विधायक श्री सचिन बिरला की उपस्थिति में सर्व समाज एवं हिन्दु संगठनों द्वारा पीथमपुर में  रूपेश बिरला की बेरहमी से की गई हत्याकांड को लेकर रूपेश बिरला के मूल गाँव सेल्दा में मंगलवार को शाम 6 बजे रुक्मणी गौशाला शाला से कैंडल मार्च निकालकर रूपेश बिरला को न्याय दिलाने के लिए इस जघन्य अपराध में शामिल हत्यारों को फास्ट ट्रेक कोर्ट के द्वारा जल्दी फांसी देने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार शिवराम कनासे को ज्ञापन दिया गया। केंडल मार्च में डॉ रवि पाटिल, कमलेश बिरला, मुकेश साद, अनिल बिरला, अनिल चौधरी, विष्णु पटेल, महेंद्र चौधरी, सौभाग पटेल, पदम पटेल, राधेश्याम मोंतारी, शोभाग पटेल, राजेन्द्र मुछाला, संजय चोपड़ा, नरेंद्र बिर्ला, मोहन मँलगाया, भरत दोगाया, दिनेश साद, राम मुकाटी, राम साद, बजरंग दल व समस्त हिन्दू संगठनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।