ब्रेकिंग
Ladli bahna yojna :मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा छीपाबड़: कुआं खुदाई का कार्य करने वाले मजदूर युवक पर गिरी बिजली मौके पर हुई मौत !  

सियासतः पूर्व सीएम दिग्विजय पर कृषि मंत्री पटेल ने कसा तंज, बोले- 60 साल में कांग्रेस ने एक शौचालय तक नहीं दिया, कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर राजीव गांधी ने लगाई थी मुहर

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने पलटवार किया है। कहा कि दिग्विजय सिंह सबसे पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। 60 साल में कांग्रेस ने एक शौचालय तक नहीं दिया। कांग्रेस ने 60 साल में एक पक्का मकान नहीं दिया। कांग्रेस ने 60 साल में बिजली नहीं दी, 60 साल में गांव में पक्की सड़क नहीं दी। कांग्रेस ने 60 साल में लोगों को पीने के पानी के लिए तरसा दिया। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई वह हमने 8 साल में कर दिखाया।

- Install Android App -

कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर नकली गांधी बनकर देश पर राज किया। 60 साल में कांग्रेस ने कभी गांधी जी के विचारों को नहीं अपनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 साल में हाथ में झाड़ू लेकर इस देश के स्वच्छ बनाया। कांग्रेस ने देश को गंदगी दी, जातिवाद दिया, भ्रष्टाचार दिया, आतंकवाद दिया, दहशत गर्दी दी। कांग्रेस ने तीन धारा 370 लगाकर कश्मीर को अलग किया और आतंकवाद को जन्म दिया। कांग्रेस ने देश को गरीबी दी, भुखमरी दी।

मध्यप्रदेश में जो भी समस्या है उसके लिए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोषी है। कांग्रेस की भ्रष्टाचार पर राजीव गांधी ने मुहर लगाई थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली से एक रुपए चलता है लोगों के पास 15 पैसे पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में कोई 1 रुपए भी नहीं खा सकता।