jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन,  नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंद... ई-विकास टोकन बुकिंग के नाम पर वसूली नहीं चलेगी,  एसडीएम विजय राय ने कहां कार्रवाई होगी किसानों से सि... सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं

MP News : आठ साल की आदिवासी बच्ची से सगे फूफा ने किया रेप, वारदात के बाद उतारा मौत के घाट, दरिंदे ने शव जंगल में फेंका

जंगल में नाबालिग के शव को रातभर तलाश करती रही, सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर शव को बरामद किया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार इटारसी। मध्यप्रदेश में एक मासूम आदिवासी बच्ची से रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिंदे ने रेप की वारदात के बाद मासूम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव जंगल में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार आट साल की नाबालिग बच्ची से 22 वर्षीय सगे फूफा राहुल कबड़े निवासी शाहपुर ने रेप किया। रेप की वारदात के बाद नाबालिग की हत्या कर केसला ब्लॉक के कालाआखर के जंगल में शव को फेंक दिया। मृतका नाबालिग चौथी कक्षा की छात्रा थी।

आरोपी फूफा सुबह 11 बजे नाबालिग को दुकान से चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से ले गया था। अपने घर पर ही दरिंदे ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस कालाआखर के जंगल में नाबालिग के शव को रातभर तलाश करती रही। सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर शव को बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ केसला थाने में धारा 302, 376 का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। घटना के एक दिन पूर्व आरोपी राहुल ससुराल आया था।