jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

BREAKING NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ता की कार से 75 लाख कैश बरामद, जानिए कहां से जुड़ रहे तार ?

टीम ने जब कार की चेकिंग की तो उसमें तीन लोग मौजूद थे

Gujarat Election 2022: जिला निर्वाचन कार्यालय की स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने मंगलवार की रात महिधरपुरा क्षेत्र के जड़खड़ी में एक कार से 74.82 लाख रुपये नकद बरामद किये। टीम ने जब कार की चेकिंग की तो उसमें तीन लोग मौजूद थे, लेकिन चेकिंग के दौरान उनमें से एक फरार हो गया।

एसएसटी ने राजस्थान निवासी उदय सिंह रामकृष्ण गुर्जर और रांदेर इलाके के फैज रियाज सैयद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बाद में आगे की पूछताछ के लिए उन्हें आयकर विभाग को सौंप दिया।

सूत्रों ने बताया कि गुर्जर राजस्थान से कांग्रेस का कार्यकर्ता है और वह कांग्रेस के लिए काम करने के लिए शहर में डेरा डाले हुए है। हालांकि, गुर्जर ने एसएसटी अधिकारियों से कहा कि उन्हें पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कार का चालक सैयद था।

दोनों ने एसएसटी अधिकारियों को बताया कि नकदी श्रीराम अंगदिया से लाई गई थी, लेकिन वे स्थान उपलब्ध कराने में विफल रहे। एक अधिकारी ने कहा, “इस बात की जांच की जा रही है कि नकदी कहां से ली गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था।”

- Install Android App -

राजस्थान से जुड़े तार

गिरफ्तार दो आरोपियों में एक रांदेर का रहने वाला है। उदय गुर्जर सीधे तौर पर कांग्रेस में शामिल हैं। उदय राजस्थान पीआरओ यूथ कांग्रेस से जुड़े हैं। इसके साथ ही उनका राजस्थान के सीएम के साथ फोटो सामने आया है। जिसे उदय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा के बीच भी देखा जा रहा है। उदय भी राहुल गांधी की सभा में मौजूद थे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंह ने बताया कि अंगड़िया फर्म से पूछताछ की गई है। इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। इतना ही नहीं अंगड़िया फर्म से भी पूछताछ की गई है।

वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता नैषाद देसाई ने कहा, ‘सरकारी अधिकारी कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आई-टी को जांच करने दीजिए। इससे चीजें स्पष्ट होंगी।

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव 2022 की घोषणा के बाद पुलिस द्वारा विभिन्न चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं और वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर राज्य की सीमाओं पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।