मकड़ाई समाचार हरदा।पहर फाउंडेशन हरदा के द्वारा संविधान दिवस पर रहटगांव तहसील के वन ग्राम बड़वानी में बच्चों और युवाओं के साथ बंधुत्व, भाईचारा और एकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में ग्राम बड़वानी, केलझिरी और आमसागर के बच्चें, युवा और समुदाय सहित 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।इस दौरान प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बड़वानी के शिक्षकगण और बच्चें भी कार्यक्रम में शामिल रहे,
कार्यक्रम में पहर फाउंडेशन के उम्मीद कार्यक्रम की बालिका समूहों ने सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य के द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देकर एकता,भाईचारा और बंधुत्व के द्वारा ही समाज मे शांति,न्याय और गरिमा को स्थापित किया जा सकता है ऐसा संदेश दिया। पहर फाउंडेशन के साथी विशन देवड़ा के द्वारा बच्चों और युवाओं को अपने दैनिक जीवन मे संवैधानिक मूल्यों को जानने, मानने और जीने की सलाह दी है।
और कहा कि हमारा संविधान एक जीवित दस्तावेज है और भारत के हर नागरिक पर 24 घंटे सातों दिन लागू होता है। हमे अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का हमेशा पालन करना चाहिए एवं संविधान के प्रस्तावना में निहित मूल्यों को जीवन मे लागू करना चाहिए।
इसके साथ पहर की टीम से इरशाद खान ने बच्चों की शिक्षा पर चर्चा की और बड़वानी, केलझिरी व आमसगर के कक्षा नवमीं व दसवीं के बच्चों के लिए ग्राम बड़वानी में निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। बच्चों की वार्षिक परीक्षा बहुत नजदीक है परीक्षा पूर्व बच्चों की बेहतर तैयारी के लिए यह इसी माह से शुरू किया गया है तथा ग्राम पंचायत भवन में सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक नियमित ट्यूशन क्लास लगती है तथा रविवार के दिन सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक क्लास लगती है। बच्चों को नियमित ट्यूशन आने की सलाह दी। पहर फाउंडेशन के द्वारा रहटगांव तहसील के आदिवासी गांवों में बच्चों की शिक्षा पर संस्था वर्ष 2018 से कार्यरत है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए बालिकाओं के नेतृत्व विकसित करना मुख्य कार्य है। कार्यक्रम में पहर की टीम से सुमन धुर्वे, सायमा, संजय कलम और किरण साठे भी शामिल रहे,

