jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

प्रतिभा सिंह नहीं बनीं हिमाचल की सीएम तो क्या बेटे विक्रमादित्य को बनाया जाएगा डिप्टी सीएम, चर्चा गर्म

Himachal Next CM : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बहुमत तो हासिल कर लिया, लेकिन सरकार बनाने के लिए मशक्कत करना पड़ रही है। पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद कहा गया कि विधायकों ने एक सर्वसम्मति से आलाकमान को नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए अधिकृत किया है, लेकिन लाइन इतनी सीधी नहीं है। कहा रहा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच खींचतान जारी है। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इस दौड़ में है। विधायक दल की बैठक में बड़े नेताओं की खाई साफ सामने आई तो पर्यवेक्षकों ( भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला) ने आलाकमान के नाम पर अभी मामला शांत कर लिया। बहरहाल, सबकुछ ठीक रहा तो अगले 24 से 48 घंटे में हिमाचल प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

3 नाम रेस में, जानिए क्या चाहती हैं प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह की बातों से साफ है कि वो मुख्यमंत्री बनना चाहती है, लेकिन पार्टी को इसमें बड़ा जोखिम लग रहा है। ऐसा हुआ तो हिमाचल प्रदेश में दो उपचुनाव (एक लोकसभा और एक विधानसभा) होंगे। पार्टी आलाकमान नहीं चाहता है कि जीत के बाद कांग्रेस को चुनावों का सामना करना पड़े और यदि जीत नहीं मिली तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यही कारण है कि प्रतिभा सिंह को मनाने की कोशिश की जा रही है और उनके बदले उनके बेटे विक्रमादित्य को डिप्टी सीएम और कोई बड़ा मंत्री पद दिया जा सकता है।

वैसे प्रतिभा सिंह और उनके परिवार के मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा शनिवार सुबह सामने आए विक्रमादित्य के बयान से लगाया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि यदि उनकी मां को सीएम बनाया जाता है तो वे उनके लिए शिमला ग्रामीण सीट छोड़ने को तैयार हैं।

- Install Android App -

कौन बनेगा हिमाचल का मुख्यमंत्री, तीन नाम रेस में आगे

सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुकेश अग्निहोत्री

राजेंद्र राणा