jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घर की बाड़ी में ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, मौत

मकड़ाई समाचार सिवनी। कुरई के गोंडेगांव में घर की बाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति रविवार सुबह बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। जंगल से लगे तुअर के खेत व पेड़ों के बीच मौजूद बाघ को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम लग गया। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी बाघ ने पंजा मार कर घायल कर दिया, जैसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर मौजूद पटवारी राजीव सनोडिया ने बताया कि मृतक का नाम चुन्नीलाल पटले 55 वर्ष बताया जा रहा है।

- Install Android App -

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर तुअर के खेत के आसपास बाघ छिपा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं। ग्रामीणों को बाघ से दूर हटाने और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।