jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

BREAKING NEWS : युवक ने गुस्से में पिता की हत्या कर किये शव के 32 टुकड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शरीर के 32 टुकड़ों को बाईपास स्थित अपने खेत में बोरवेल में फेंक दिया

Karnataka News : दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही एक मामला कर्नाटक से भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बागलकोट में एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या कर उनके शरीर के 32 टुकड़े कर दिए। फिर इन्हें एक बोरवेल में फेंक दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शरीर के अंगों को बरामद किर लिया गया है।

- Install Android App -

मर्डर का खुलासा

कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, 6 दिसंबर को 20 वर्षीय विठला कुलाली ने गुस्से में अपने पिता परशुराम कुलाली (53) की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। हत्या के बाद विठला ने परशुराम के शरीर को 32 टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद उसने इन टुकड़ों को बागलकोट जिले के मुधोल के बाहरी इलाके में मंटूर बाईपास के पास स्थित अपने खेत में बोरवेल में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक परशुराम अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपने दो बेटों में से छोटे विठला को गालियां देता था। पिछले मंगलवार को, विठला अपने पिता की गाली सुनने के बाद गुस्से में आ गया और उसने लोहे की रॉड उठाकर पिता की हत्या कर डाली। बता दें कि परशुराम की पत्नी और बड़ा बेटा अलग रहते हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।