jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

प्रेमी ने प्रेमिका को जमीन पर पटक-पटक कर पीटाः बेहोश होने पर सड़क किनारे छोड़कर भाग गया, वीडियो वायरल

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक युवती को जमीन पर पटक कर लात घूसों से पिटाई कर रहा है। वीडियो में पिटाई के बाद बेहोश हुई युवती को घसीटकर ले जाते हुए नजर आ रहा है। युवती काफी देर तक सड़क किनारे बेहोश पड़ी रही है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।

- Install Android App -

बताया जाता है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा। शादी की बात सुनते ही नाराज प्रेमी ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की वजह से प्रेमिका बेहोश हो गई। काफी देर तक युवती बेहोशी की हालात में सड़क किनारे पडी रही। वहीं मारपीट की पूरी घटना पास ही खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मारपीट करने वाला युवक मऊगंज के ढेरा गांव का निवासी है। जबकि युवती दूसरे गावों की बताई गई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 100 में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाने पहुंची युवती की मां ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 151 की धारा लगा कर मामले को रफा दफा कर दिया है।