jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ...

चार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर ,नाबालिक को बंधक बनाकर ,सोने की झुमकी ,45 हजार रुपये लूटे

मकड़ाई समाचार इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनी खेज वारदात सामने आई है।जहां एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर लूट की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र मंें दहशत फैल गई। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलते ही आसपास के लोगो से जानकारी ले रही हैं साथ ही आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की का बयान ठीक नहीं लग रहा है।फरियादी नाबालिग लडकी के पिता संतोष विश्वकर्मा ने बताया के वह एक गुरुशंकर नगर में रहते हैं.दोपहर में घर पर कोई नहीं था, केवल उनकी नाबालिग लड़की अकेली घर के पार्किंग में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान चार लोग आए जिनके चेहरे पर कपड़ा था। यह लोग घर में घुसकर अलमारी से 45 हजार रुपये सोने की एक झुमकी निकाली और फरार हो गए। घटना के समय बदमाश करीब 25 मिनट तक उनके घर में रहे। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनकी लड़की को एक डंडे से सिर में मारा भी. इससे वह बेहोश हो गई थी। जानकारी जब हमे लगी तो हमने पुलिस को इसकी सूचना दी।