मकड़ाई समाचार डिंडौरी। जिले के करंजिया विकासखंड अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्राम खारीडीह में आयोजित जनसेवा से सुराज शिविर के दौरान जब विधायक ओमकार मरकाम ने कलेक्टर विकास मिश्रा से उनकी तनख्वाह पूछी तो उन्होंने कहा कि महिला से उम्र और पुरुष से तनख्वाह नहीं पूछते।इस बात को लेकर वहा माहौल तो खुशनुमा हो गया, लेकिन कलेक्टर द्वारा मजाकिया लहजे में दिया गया जवाब चर्चाओं में आ गया।
गौरतलब है कि गत दिवस खारीडीह में आयोजित शिविर के दौरान कलेक्टर ने 11वीं की एक छात्रा को कार्यक्रम के लिए कलेक्टर बनाकर मंच पर बैठाया था।
इस पर विधायक ने कहा कि छात्रा को एक दिन का कलेक्टर बनाया गया है, तो उसे कलेक्टर के एक दिन का वेतन भी मिलना चाहिए। उसी बात को लेकर कलेक्टर से वेतन के बारे में जानकारी ली जा रही थी।
बताया गया कि कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनसेवा सुराज कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल गोपालपुर की छात्रा कुमकुम महेश्वरी को कलेक्टर का सम्मान देकर मंच में बिठाया था। विधायक डिंडौरी ओमकार मरकाम ने छात्रा कुमकुम महेश्वरी को एक दिन का वेतन छः हजार रुपए नकद दिया गया।
कलेक्टर ने बताया कि छात्रा कुमकुम महेश्वरी ने कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा में उच्चतम अंक हासिल किए हैं, इसलिए उन्हें एक दिन के लिए कलेक्टर बनाकर सम्मान दिया गया है। प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और स्थानीय समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के लिए जनसेवा से सुराज कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन...
हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,
हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ...
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत
उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...
पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...
हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026
हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
