jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

MP NEWS : कड़कड़ाती ठंड में स्वास्थ्य केंद्र के बाहर मिला लावारिश नवजात

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने उप-स्वास्थ्य केंद्र के बाहर किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार इटारसी। यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर जमानी गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र के बाहर शुक्रवार तड़के एक नवजात शिशु लावारिश हालत में मिला है। नवजात के माता-पिता का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कड़कड़ाती ठंड में तड़के 5:30 बजे कपड़ों में लिपटे एक नवजात शिशु को खुले में लावारिस पड़ा देख लोग सन्‍न रह गए।

पथरौटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने उप-स्वास्थ्य केंद्र के बाहर किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो एक बच्चा कपड़ों में लिपटा हुआ पड़ा था। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 100 एवं 108 एंबुलेंस को काल किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर जांच शुरू की। बच्चे को गांव की महिलाओं की मदद से सरकारी अस्पताल भेजा गया है। इस मार्ग पर कार के पहियों के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि अंधेरे का फायदा उठाकर यहां कार से आकर कोई नवजात शिशु को छोड़ गया है। चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया है। नवजात स्‍वस्‍थ बताया जा रहा है। पुलिस ने गांव की आंगनबाड़ी- आशा कार्यकर्ताओं को भी मौके पर बुलाया था, लेकिन आसपास गांव में कहीं भी किसी के यहां प्रसव होने की खबर नहीं आई है।