jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

जांच के बाद मामला पेंडिंग में… साईं प्रताप कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में नहीं बनाई डामर की सड़क और पानी की टंकी..

संदीप भदौरियाम मकड़ाई समाचार खिरकिया। खिरकिया स्थित साईं प्रताप कॉलोनी वासियों के साथ धोखाधड़ी कर कॉलोनी में पक्की सड़क ना बनाने में पानी की टंकी और मूलभूत सुविधाएं ना देने की शिकायत प्राप्त हुई है, नगर परिषद ने जांच की रस्म अदा की है लेकिन जांच को अभी ठंडे बस्ते में पटक दिया है, कार्रवाई नहीं होने के कारण नगर परिषद के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं,,

- Install Android App -

खिरकियां नगर में मुख्य मार्ग पर स्थित छिंद वाले बाबा के पास साईं प्रताप कॉलोनी में मूलभूत सुविधा के अभाव की शिकायत नगर परिषद कार्यालय पहुंची तो नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा एक टीम गठित की थी, लेकिन अभी तक संबंधित जांच टीम द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को जांच प्रतिवेदन नहीं दिया गया।
———
कॉलोनी में नहीं है पक्की सड़क और पानी की टंकी

जनसुनवाई नागरिकों ने शिकायत की है कि थी कि कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी में पक्की सड़क नहीं बनाई गई, पेयजल के लिए साईं प्रताप कॉलोनी में कॉलोनाइजर द्वारा पानी की टंकी का निर्माण भी नहीं किया गया है। नागरिकों ने बताया था कि बिजली की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, पाक भी अधूरे और अविकसित है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देश पर इंजीनियर दीपक पाठक द्वारा कॉलोनी की जांच की गई थी लेकिन अभी तक जांच प्रतिवेदन मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नहीं दिया गया। लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
—–
इनका कहना है –
जनसुनवाई में शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी जांच इंजीनियर को दी गई थी इंजीनियर द्वारा जांच कर ली गई है लेकिन जांच प्रतिवेदन नहीं दिया गया। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
राजेंद्र श्रीवास्तव मुख्य नगरपालिका अधिकारी खिरकिया