jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

MP BIG NEWS: चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच ने तीन लोगों की गोली मारकर की हत्या, गांव में दहशत का माहोल

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में चुनावी रंजिश के चलते रविवार को तीन लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मेहगांव के पूर्व सरपंच और उनके परिवार पर गोली मारने का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

- Install Android App -

जानकारी अनुसार मेहगांव तहसील के पचैरा गांव में रविवार दोपहर करीब बारह बजे दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गांव में फायरिंग होना शुरू हो गई। इस दौरान गोली लगने से हाकिम (55 वर्ष) पुत्र कैलाश नारायण त्यागी, पिंकू (35 वर्ष) पुत्र हरगोविंद त्यागी, गोलू (24 वर्ष) पुत्र महेश त्यागी निवासी पचैरा की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि भिंड के पचेरा गांव में हाल ही हुए पंचायत चुनाव में गांव के पूर्व सरपंच बंटी उर्फ़ निशांत त्यागी और उनके विरोधी आमने-सामने थे। चुनाव के दौरान सीट आरक्षित थी ऐसे में दोनों ही पक्ष अपने व्यवहारिक सरपंच प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे थे। इसमें हाकिम गोलू और पिंकू त्यागी ने पूर्व सरपंच बंटी के प्रत्याशी को हरा दिया था। चुनाव में हुई हार की बात को लेकर दोनों ही पक्ष में रंजिश और गहरा गई। इसका नतीजा यह हुआ कि पहले शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर रविवार को पूर्व सरपंच निशांत त्यागी और उनके परिवार के कऱीब एक दर्जन सदस्यों ने मिलकर खेत पर जा रहे हाकिम, गोलू और पिंकू पर गोलियां बरसा दीं। चुनाव हारने के बाद से ही पूर्व सरपंच के समर्थक हमले की फिराक में थे।

फिलहाल आरोपित फरार हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है। हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत हैं। पुलिस ऐहितायत बरत रही है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।