jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओ ने बनाई वालपेंटिंग

मकड़ाई समाचार हरदा। सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान के तहत स्वस्थ्य रहने के मूल मंत्र कचरा प्रबंधन, वृक्षारोपण, व्यायाम विषय पर सेन्ट मेरी स्कूल हरदा, केन्द्रीय विद्यालय हरदा, संस्कार स्कूल हरदा एवं सेन्टेस स्कूल हरदा के छात्र-छात्राओ ने जिला चिकित्सालय हरदा परिसर में आयोजित वालपेंटिंग प्रतियोगिता में पेंटिंग बनाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी.सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सेन्ट मेरी स्कूल हरदा से अमृता दिक्षीत, दिव्यांश, पलक बंसल, माधव बंसल, राधिका बंसल, पूर्वी अग्रवाल एवं माधिया अंजुम ने भाग लिया। संस्कार स्कूल हरदा से हितेषी बंसल, आनन्दी गेहलोद, आयुषी पटेल, तनीषा शर्मा, आयुष सारन, दीप पटेल, केशव बांके एवं नमन गर्ग तथा केन्द्रीय विद्यालय से धीरज मेहरा, खुशी सेन, निकिता साठे, हर्षिता मौर्य, सलोनी ठाकरे, शिवानी, पूजा, दीक्षा, व भूमिका ने भाग लिया। इस अवसर पर आरएमओ हरदा डॉ. राजेश सतीजा, जिला चिकित्सालय के नर्सिंग एवं पेरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य नागरिक उपस्थित थे।