jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

बंद कमरे में प्रेमिका के साथ ये काम कर था लड़का, ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ा और…

गांव वालों की सहमति से दोनों की शादी गांव के ही दुर्गा मंदिर में करा दी गई

मोतिहारी। अपनी प्रेमिका से रात को अंधेरे में मिलना एक प्रेमी को महंगा पड़ गया। दोनों को गांव वालों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों को देख लड़के ने भागने की कोशिश की लेकिन गांव वालों ने पकड़कर एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। परिजनों के विरोध के बाद लड़के ने भी लड़की को रखने से इंकार कर दिया। प्रेमिका की मां ने पहाड़पुर थाना में आवेदन देकर दोनों को सुपुर्द करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ये पूरा मामला पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र सिसवा गांव का है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार गांव की लड़की का हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार गांव के 21 वर्षीय मंटू कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर बराबर बातचीत करते थे। साथ ही दोनों पिछले एक साल से संबंध में थे। इसी बीच प्रेमी मंटू कुमार प्रेमिका रनिता कुमारी के घर उससे मिलने के लिए सोमवार की रात बाइक से आया था। प्रेमिका के रूम में दोनों थे। इसकी भनक परिजन को मिली। परिजन और पड़ोस के ग्रामीण ने जब घर खुलवाया तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसकी भनक गांव वालों को लगी तो गांव के लोग जमा हो गए।

ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी

उधर, इस दौरान गांव वालों की सहमति से दोनों की शादी गांव के ही दुर्गा मंदिर में करा दी गई जिसके बाद प्रेमी के परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई। तब प्रेमी के पिता शंभू दास ने प्रेमिका को घर लाने मना कर दिया जिसके बाद प्रेमी भी प्रेमिका के साथ रहने से इनकार कर दिया। पूरा मामला अब थाने तक पहुंच गया है।