jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

दुर्घटनाग्रस्त कार की आग से तीन लोग हुए खाक , मिले नर कंकाल

मकड़ाई समाचार बिलासपुर । ग्राम पोड़ी के पास चलती कार लोगों के लिए ताबूत बन गई । आग से तीन लोगों की मौत हो गई है। शनिवार देर रात रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई जिससे उसमें आग लग गई|

कार में आग लग गई लॉकिंग सिस्टम जाम

- Install Android App -

पेड़ से टकराने से शायद गाड़ी का लॉकिंग सिस्टम जाम हो गया| जिस वजह से दरवाजे नहीं खुल पाए। वहीं यह भी संभव है कि इस हादसे में कार में सवार लोग इस लायक नहीं रह सके कि वे कार से बाहर निकल सके। पेड़ से टकराने के बाद कार धू धू कर जल उठी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची जरूर थी लेकिन वह भी कोई मदद नहीं कर पाई। सुबह लोगों ने देखा कि कार के साथ उसमें सवार 3 लोग भी जलकर राख हो चुके हैं। कार में केवल उनके कंकाल नजर आ रहे थे।

मृतकों के बारे में कोई जानकारी  नहीं

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG10 BD 7861 है जो बिलासपुर जिले की प्रतीत हो रही है। फिलहाल मृतकों के बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है तो वहीं मृतकों के बारे में भी सूचना जुटाई जा रही है फिलहाल । इस हादसे में 3 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस अन्य जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।