ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया...

बड़ी दुखद खबर : अस्पताल में भीषण अग्निकांड से डॉक्टर दंपति समेत 6 की मौत

मकड़ाई समाचार झारखंड | धनबाद में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। यहां के हाजरा क्लीनिक में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मरने वालों में डॉक्टर दंपति भी शामिल हैं।झारखंड के धनबाद के प्रसिद्ध डा. सीसी हाजरा अस्पताल में शनिवार की देर रात आग लगने से हाजरा परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में डा. विकास हाजरा, उनकी पत्नी डा. प्रेमा हाजरा, भगना सोहेल कंगारू, खाना बनाने वाली तारा एवं डा. विकास के दो अतिथि शामिल हैं। सभी की मौत आग से जलकर नहीं, बल्कि जहरीली धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। डा. हाजरा के दो पालतू कुत्ते की भी दम घुटने से मौत हुई है। डा. विकास हाजरा अस्पताल के संस्थापक डा. सीसी हाजरा के पुत्र एवं डा. प्रेमा हजारा उनकी पुत्रवधू थीं।सूचना पाकर बैंकमोड़ थाना पुलिस एवं अग्निशमन टीम पुराना बाजार एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा अस्पताल पहुंची। सभी शवों को निकालकर एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्‍पताल) भेज दिया गया है। बुरी तरह से गंभीर चार लोगों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है इसमें राहत की बात यह है कि अस्‍पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

- Install Android App -

अस्पताल के एक कर्मचारी  ने बताया कि रात 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तीन मंजिले इमारत में डॉक्टर दंपत्ति अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। शॉर्ट सर्किट तीसरी मंजिल के गलियारे में हुई। इसके बाद डॉ. विकास हाजरा और डॉक्टर प्रेमा हाजरा के कमरे में भारी धुआं भर गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर उनके भगिना सोहेल समेत चार अन्य सदस्य आए थे, जो तीसरी मंजिल पर थे। सभी गहरी नींद में सोए हुए थे। धुआं भरने से सभी की मौत घर में ही हो गई। अल सुबह 3:30 पर सभी शवों को पाटलिपुत्र नर्सिंग होम ले जाया गया। यहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद सभी शवों को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।