jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

अग्निवीर सेना भर्ती में हरदा के अंशुल राजपूत सहित एक अन्य का हुआ चयन, जिले का नाम किया रोशन !

मकड़ाई समाचार हरदा। अग्निवीर सेना भर्ती में हरदा जिले के अंशुल राजपूत पिता भगवानसिंह राजपूत ग्राम सारंगपुर का चयन हुआ। इसके साथ ही सुमित पिता सुखलाल बहोरिया निवासी श्यामनगर हरदा का चयन भारतीय सेना में हुआ है।

हरदा जिले के यह दोनो युवा प्रथम अग्निवीर बन गए

- Install Android App -

बीती देर रात रिजल्ट आने के बस जैसे ही हरदा जिले 19 वर्षीय युवा अंशुल राजपूत का नाम चयन सूची में आया। परिवार गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। अग्निविर अशुल के घर फटाखो की अतिश्वाजी के साथ मिठाई बांटी गई। वही फूल माला पहनाकर अंशुल का भव्य स्वागत किया गया।

नाना नानी के पास बचपन से रहता था अंशुल, बचपन से आर्मी में जाने का था जुनून, मिली कामयाबी

मकड़ाई समाचार से चर्चा में अंशुल के नाना जी आर बी सगर ने बताया कि एक साल का अंशुल था तभी से वह हरदा में हमारे पास ही रहता था। उसकी परवरिश पढ़ाई हमारे पास ही हुई। आज जब अग्नि वीर परीक्षा में वह उत्तीर्ण हुआ था। बहुत खुशी हुई। परिवार में हर्ष है। क्योंकि वह देश की सेवा करने के लिए जाएगा। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही आर्मी में जाने का कहता था। उसके रूम में भी जगह जगह फौजी की फोटो व आर्मी मेन लिखा हुआ है। वह प्रतिदिन सुबह और शाम तीन तीन घंटे लगातार नेहरू स्टेडियम पर जाकर प्रेक्टिस करता था। आज उसकी कड़ी मेहनत से उसका सपना भी पूरा हुआ। और हमारी दी हुई शिक्षा संस्कार भी काम आए। पूरे परिवार में खुशी की लहर है। हम आपको बता दे की आर भी सगर पेशनार्स एसोशियेशान के प्रांतीय मीडिया प्रभारी है। अंशुल के भारतीय सेना में चयन होने के बाद जिले के कई जनप्रतिनिधियों सहित जिलेवासियों मित्रो ने बधाई व शुभकामनाए दी।