jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर फायरिंग, ASI ने गोली मारी, हालत गंभीर

स्वास्थ्य मंत्री को सीने में गोली मारी गई है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दास को फिलहाल अस्पताल में

Naba Kisore Das Attack : ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा सीट से विधायक नबा किशोर दास पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार को ASI गोपाल चंद्र दास ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को गोली मार दी, जिसमें वे गंभीर घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज दोपहर करीब 12.15 बजे की है। यह घटना झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई। स्वास्थ्य मंत्री दास को सीने में दो गोलियां सीने में लगी है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।

आरोपी एएसआई गोपाल चंद्र दास हिरासत में

- Install Android App -

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर हमला करने वाले एएसआई गोपाल चंद्र दास को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। इस मामले में राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस गहनता से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान फायरिंग

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री नबा किसोर दास ब्रजराजनगर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान हमलावरों ने दास पर कम से कम 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई, जब वह ब्रजराजनगर में एक जनसभा में भाग लेने जा रहे थे। उनके आसपास कई लोग मौजूद थे और अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई और इस दौरान हमलावर फरार हो गए।