jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

नदी पार कर घर जा रही युवती को ,गांव के युवक ने जबरन पकड़कर झाड़ियो मेे ले जाकर, किया दुष्कर्म

मकड़ाई समाचार ग्वालियर| पिछोर इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित उसके गांव का ही रहने वाला है। युवती गांव से निकल रही नदी के पास से गुजर रही थी, तभी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। युवती को उसने जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की।युवती ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, उसकी मां उसे पिछोर थाने लेकर पहुंची| जहां पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। देर रात पुलिस आरोपी के घर भी पहुंची|घर से गायब मिला , पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला

पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 19 वर्षीय युवती बाबूपुर गांव में रहती है। इसी गांव में रहने वाला बृजेश बघेल कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। बाबूपुर गांव से सिंध नदी गुजर रही है। बीते रोज नदी किनारे स्थित मंदिर के पास दर्शन के लिए गई थी, जब वह मंदिर से लौट रही थी। तभी गांव में रहने वाले ब्रजेश बघेल ने उसे पकड़ लिया। उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब युवती ने शिकायत करने की बात कही तो उसके साथ मारपीट भी कर दी और बोला कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो उसे जान से मार डालेगा। युवती अपने घर पहुंची और उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां युवती को लेकर थाने पहुंची, पिछोर थाना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। पिछोर थाना प्रभारी केडी सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी की तलाश में घर पहुंचे थे लेकिन वह गायब मिला है।