jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Big news खिरकिया : युवक ने माही लाज के रूम नंबर 2 में लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट

मकड़ाई समाचार खिरकिया। गुरुवार को तहसील मुख्यालय स्थित माही लॉज में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक मुकेश पिता बाबूलाल भिलाला खंडवा जिले के ग्राम चैनपुर सरकार का रहने वाला है जो बीती रात को खिरकिया की माही लॉज में आकर ठहरा था।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि मृतक पानी पताशे का ठेला लगाता था। पुलिस ने बताया कि लॉज के मालिक ने होटल के रूम नंबर 2 में ठहरे हुए व्यक्ति की सुबह से दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर रुम की खिड़की के पास जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूलता नजर आया। जिसके बाद उनसे पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनो को सूचना दे दी गई।